Kalki 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, कमाई 800 करोड़ पार

img

फिल्म कल्कि 2898 एडी ने नौ दिनों में वल्र्डवाइड 800 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। ‘कल्कि 2898 एडी’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया गया था। तकरीबन 600 करोड़ रुपए की लागत में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। पैन-इंडिया फिल्म कल्कि 2898 एडी की धूम बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा, एसएस राजामौली, दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर और राम गोपाल वर्मा कैमियों में नजर आ रहे हैं। कल्कि 2898 एडी ने वल्र्डवाईड ग्रास 800 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement