एटली की फिल्म में सलमान के साथ नजर आएंगे कमल हासन

img

एटली इन दिनों सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने के लिए चर्चा में है। पहले ऐसी खबर आ रही थी एटली सलमान खान और रजनीकांत के साथ ये सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार एटली अपनी फिल्म में सलमान के साथ कमल हासन को कास्ट करने वाले हैं। पहले ऐसे दावे किए जा रहे थे कि एटली अपनी फिल्म में साउथ के बड़े स्टार के लिए रंजनीकांत को रखेंगे, लेकिन ये दावे गलत थे अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि एटली कमल हासन को कास्ट करेंगे। कम हासन इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि को लेकर चर्चा में बने हुए है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार एटली ने सलमान और कमल हासन को अपना आइडिया सुनाया। दोनों अभिनेताओं को एटली का विचार पसन्द आया है और दोनों ने इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। इस मामले को लेकर अब बस पेपरवर्क होना बाकी है। एटली ने स्क्रीनप्ले लिखने के लिए एक महीने का टाइम लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एटली बीते कुछ महीनों से सलमान और कमल हासन के संपर्क में हैं। सब कुछ प्लान के अनुसार रहा था 2025 के शुरुआत में ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। जानकारी के अनुसार सलमान ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी जब तक खत्म कर लेंगे।

‘कल्कि 2898 AD’ में कमल हासन के विलेन रोल को लोगों ने काफी पसंद किया। कमल हासन ने फिल्म में सुप्रीम यास्किन का किरदार निभाया था। फिल्म के पहले पार्ट में उनका कैमियो था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार दूसरे पार्ट में उनका फुल रोल होगा। कमल हासन 12 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को शंकर ने निर्देशित किया है। वहीं सलमान खान ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement