प्रदोष व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

img

प्रदोष व्रत का दिन बहुत कल्याणकारी माना जाता है। यह दिन भगवान महादेव के भक्तों के लिए बेहद विशेष होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन का व्रत करने से भगवान महादेव एवं देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन कल्याण की तरफ अग्रसर होता है। इस बार यह व्रत 3 जुलाई के दिन बुधवार को रखा जाएगा, इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में यदि इस अवसर पर शिव जी का कुछ खास चीजों से अभिषेक किया जाए, तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं, तो आइए किन चीजों से भगवान महादेव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।

प्रदोष व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 जुलाई को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट पर आरम्भ होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 4 जुलाई प्रातः 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस दिन प्रदोष काल में पूजा शुभ मानी जाती है। इस कारण इस बार यह व्रत 3 जुलाई के दिन बुधवार को रखा जाएगा।

पूजा विधि:-
पूजा विधि सबसे पहले प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें। फिर महादेव एवं देवी पार्वती के सामने व्रत का संकल्प लें। एक लकड़ी की चौकी पर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। गंगाजल से प्रतिमा को अच्छी प्रकार साफ करें। देसी घी का दीया जलाएं। लाल वस्त्र चढ़ाएं। चंदन व कुमकुम का तिलक लगाएं। खीर, हलवा, फल, सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं। इसके बाद प्रदोष व्रत कथा, पंचाक्षरी मंत्र और शिव चालीसा का पाठ श्रद्धापूर्वक करें। शाम के समय भी विधि मुताबिक पूजा करें, क्योंकि इस दिन प्रदोष काल की पूजा अधिक लाभकारी मानी जाती है। व्रती सात्विक भोजन करें। व्रत का पारण अगले दिन प्रसाद से करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement