मध्य दिल्ली में नाले का पानी सड़कों पर आ जाने की समस्या का समाधान खोजें अधिकारी : आतिशी
नई दिल्ली, सोमवार, 01 जुलाई 2024। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भारी बारिश के दौरान मध्य दिल्ली से होकर गुजरने वाले नालों में पानी भरकर सड़कों पर आ जाने की समस्या का समाधान खोजने के लिए सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया। दिल्ली में 28 जून को जब रिकॉर्ड तोड़ 228 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई तो नालों में पानी भरकर सड़कों पर आ गया, जिस कारण आसपास के इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई। आतिशी ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर नालों का निरीक्षण किया। आप की वरिष्ठ नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आईटीओ के पास मौजूद नाला संख्या12 से मध्य दिल्ली का पानी यमुना में जाता है। 28 जून को जब 228 मिमी बारिश हुई तो नाले में पानी भर गया, जिस कारण आसपास के इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई।” उन्होंने कहा, ”आज महापौर शैली ओबरॉय और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस नाले का निरीक्षण किया और नालों को भरने से रोकने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान करने के निर्देश दिए।”
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
