सामंथा के संग एक्शन करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर
मशहूर निर्देशक राज और डीके के साथ आदित्य रॉय कपूर के नए प्रोजेक्ट को लेकर बीते बहुत समय से खबरें आ रही थीं. अब इन खबरों पर मुहर लग गई है. राज और डीके के साथ आदित्य रॉय कपूर वेब सीरीज रक्तबीज लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में आदित्य लीड किरदार अदा करने वाले हैं. वहीं उनके साथ साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी दिखाई देने वाली हैं. ऐसा पहली बार होगा जब ये जोड़ी एक साथ किसी प्रोजेक्ट में दिखाई देगी.
हालांकि आदित्य रॉय कपूर का OTT पर ये दूसरा प्रोजेक्ट होगा. उन्होंने इससे पहले लास्ट इयर द नाइट मैनेजर के साथ OTT पर डेब्यू किया था. अब रक्तबीज उनका दूसरा OTT प्रोजेक्ट है. प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, मई में आदित्य ने इस वेब सीरीज को फाइनल किया है. इससे पहले वो बीते 6 महीनों से राज एवं डीके के साथ चर्चा कर रहे थे. लीड एक्ट्रेस के लिए नाम फाइनल करने में भी अधिक समय नहीं लगा. आदित्य रॉय कपूर की हां के तुरंत बाद सीरीज के लिए लीड अभिनेत्री के तौर पर साउथ अभिनेत्री सामंथा का नाम फाइनल किया गया.
‘रक्तबीज’ एक एक्शन वेब सीरीज होगी. ऐसे में आदित्य एवं सामंथा ने अपने किरदार के लिए तैयारी आरम्भ कर दी है. दोनों ही सीरीज में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे. ‘रक्तबीज’ से पहले राज और डीके फिलहाल द फैमली के तीसरे सीजन को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. निर्देशक राज एवं डीके का पूरा ध्यान इस समय फैमली मैन के तीसरे सीजन पर है. प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, डायरेक्टर फैमली मैन के तीसरे सीजन का काम निपटाने के पश्चात् अगस्त में आदित्य के साथ नई सीरीज पर काम आरम्भ कर सकते हैं. आदित्य भी अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं. प्रशंसक भी उन्हें एक्शन करता हुए देखने के लिए बेकरार है.
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
