दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में आग लगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 जून 2024। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में मंगलवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, ‘‘ सफदरजंग अस्पताल के पुराने आपात चिकित्सा भवन के गेट नंबर छह पर आग लग गयी। सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। आग इस भवन के गोदाम में लगी है।’’
Similar Post
-
सीमावर्ती आबादी से जुड़ने की अपनी मूल भूमिका भी निभाए एसएसबी : गृह सचिव
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मो ...
-
निर्वाचन आयोग ने हटाए गए मतदाताओं के विवरण अनुरोध के बावजूद साझा नहीं किए : आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली ...
-
राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा पर नगर निकाय चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया
जयपुर, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। कांग्रेस ने राजस्थान में सत्तार ...
