कर्नाटक के होटल में सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल
कलबुर्गी (कर्नाटक), शुक्रवार, 21 जून 2024। कर्नाटक के एक भोजनालय में शुक्रवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर फट जाने से 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सप्तगिरी ऑरेंज होटल में हुए धमाके के दौरान वहां कोई ग्राहक नहीं था। यह हादसा सुबह सवा छह बजे के करीब हुआ। तब वहां कर्मचारी नाश्ते की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद रसोईघर में आग लग गई और कई कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों के एक दल ने आग बुझाई। एक अधिकारी ने कहा, ‘घायल हुए कर्मचारियों का इलाज जारी है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कर्मचारियों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर हम मामला दर्ज करेंगे।’
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
