छत्तीसगढ़ में मुठभेड में आठ नक्सली ढेर, एक जवान शहीद और दो घायल
नारायणपुर, शनिवार, 15 जून 2024। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। पिछले दो दिनों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गये है और एक जवान शहीद और दो जवसन घायल हो गये हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि बुधवार को नक्सली विरोधी संयुक्त अभियान में नारायणपुर, बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा जिला में रिजर्व पुलिस फोर्स, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से करीब 1400 जवानों को अभियान में शामिल किया गया है। पुलिस और जवानों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब जवान लौटेंगे उसके बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
