दिल्ली में मुनक नहर से पानी चोरी करने को लेकर दो टैंकर जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 जून 2024। दिल्ली की मुनक नहर से कथित तौर पर पानी चोरी करने को लेकर दो टैंकर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में जल संकट बढ़ने के बाद टैंकर माफिया की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मुनक नहर क्षेत्र में पुलिस ने गश्त शुरू की थी, जिसके एक दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”हमने नहर से पानी चोरी करने के आरोप में दो टैंकर जब्त किए हैं। एक टैंकर को खेत के पास ‘कच्ची सदर’ से और दूसरे को डीएसआईआईडीसी डी-ब्लॉक से जब्त किया गया। हमने बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्र (एनआईए) थाने में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए हैं।” अधिकारी ने बताया कि 56 पुलिसकर्मी चरणों में नहर की सुरक्षा कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस टीमों ने चौकियां बनाई हैं और हरियाणा की सीमा पर नहर के 15 किलोमीटर के हिस्से पर गश्त कर रही हैं। मुनक नहर बवाना से दिल्ली में प्रवेश करती है और हैदरपुर जल उपचार संयंत्र तक पहुंचती है। बवाना, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, शाहबाद डेयरी और समयपुर बादली थानों की टीमों को नहर और आस-पास के इलाकों में गश्त करने का काम सौंपा गया है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
