चुनाव के बाद मुसलमानों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं: ओवैसी
हैदराबाद, गुरुवार, 13 जून 2024। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हालिया लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई हिस्सों में मुसलमानों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हैदराबाद के सांसद ने सवाल किया कि क्या संघ परिवार ‘मुसलमानों से बदला’ ले रहा है। ओवैसी ने दावा किया, ‘चुनाव नतीजों के बाद देश के कई हिस्सों में मुसलमानों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में दो मौलानाओं की हत्या कर दी गई, अकबरनगर में मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया, छत्तीसगढ़ में दो मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।’ एआईएमआईएम प्रमुख ने सवाल किया, ‘क्या संघ परिवार मुसलमानों से बदला ले रहा है?’
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
