नोएडा : पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया
नोएडा, गुरुवार, 13 जून 2024। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, बरामद किये गये गांजा की कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सुदामा चौधरी, अनीश और प्रवीण को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तस्करों की निशानदेही पर एक ट्रक में भरकर ले जाये जा रहे 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना सुदामा चौधरी है और वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला की दवाइयां लाने-ले जाने वाली गाड़ियों के माध्यम से गांजा तस्करी किया जाता था। अधिकारी ने बताया कि ये लोग दवाई के नीचे गांजा छुपाकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी कर दिल्ली लाते थे। उन्होंने बताया कि यह गांजा उच्च गुणवत्ता का है और ये तस्कर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन मिलाते थे, जिसकी वजह से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। जब्त किये गये गांजा की कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
