जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक और आतंकवादी ढेर
जम्मू, बुधवार, 12 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, 'हीरानगर बेल्ट के सैदल सोहल गांव में मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को मार गिराया गया है, जिससे मरने वाले आतंकवादियों की संख्या दो हो गई है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया है और कुछ नागरिक घायल हो हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं। गौरतलब है कि मंगलवार शाम मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रैंक और एसएसपी रैंक के दो अधिकारियों की कार भी जद में आ गई थी। इस हमले में यअधिकारी बाल-बाल बच गये।आतंकवादियों ने उनके आधिकारिक वाहन पर गोलियां चला दी थीं। अधिकारी ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी था। क्षेत्र में और आतंकवादियों की छिपे होने की आशंका है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
