कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में रोड शो किया
मलप्पुरम (केरल), बुधवार, 12 जून 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में रोड शो किया। गांधी ने लगातार दूसरी बार वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह गांधी का राज्य का पहला दौरा है। वायनाड लोकसभा सीट के तहत आने वाले एडवन्ना में राहुल के रोड शो के दौरान यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इससे पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोझिकोड हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
