कंगना की आतंकवाद संबंधी टिप्पणी गलत: मान
चंडीगढ़, सोमवार, 10 जून 2024। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत को एक केन्द्रीय औद्याेगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जवान कुलविंदर कौर के थप्पड़ मारने की घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि घटना के बाद सुश्री रनौत की पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ने संबंधी टिप्पणी गलत थी। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि कुलविंदर कौर सुश्री रनौत की किसान महिलाओं संबंधी टिप्पणी से गुस्से में थी और संभवत: इसीलिये उन्होंने यह कदम उठाया लेकिन जो हुआ सही नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी के साथ घटना के बाद सुश्री रनौत का यह कहना भी पूरी तरह गलत था कि पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है। श्री मान ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में हैं और इस तरह पूरे राज्य को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान देश का पेट भरते हैं और जवान सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, तापमान 50 डिग्री सेल्सियस हो या माइनस 50 डिग्री सेल्सियस हो।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
