इराकी नागरिकों से 10 हजार डॉलर की ठगी, ईरानी गैंग का हाथ होने का संदेह

img

नोएडा, सोमवार, 10 जून 2024। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में स्थित जेपी अस्पताल में उपचार करवाने आए इराकी नागरिकों के साथ अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 10 हजार डॉलर की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात शाहपुर गांव के रहने वाले समदर्ष चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां इराक के रहने वाले मोहम्मद जसीम जेपी अस्पताल में अपनी बेटी का उपचार करवा रहे हैं। शिकायत के अनुसार रविवार की शाम को वह टहलने के लिए अपनी पत्नी हिबा और बेटी के साथ पैदल जा रहे थे, तभी रात करीब नौ बजे एक कार में सवार होकर दो लोग आए, उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया तथा उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके पर्स को चेक किया, जिसमें करीब 10 हजार डॉलर रखे थे, आरोपियों ने वह रकम ले ली।

शिकायत के अनुसार जब उन्हें शक हुआ कि आरोपी पुलिसकर्मी नहीं है तो उन्होंने, उनकी पत्नी और बेटी ने उनकी कार को पकड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने अपनी कार आगे बढ़ा दी। इस घटना में पीड़ित की पत्नी और बेटी सड़क पर गिर गई तथा उन्हें चोट आई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इराकी परिवार काफी परेशान हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस घटना को ईरानी गैंग ने अंजाम दिया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement