मुंबई में दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून
नई दिल्ली, रविवार, 09 जून 2024। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को समय से पहले पहुंचने के बाद मुंबई में भी सामान्य से दो दिन पहले रविवार को पहुंचा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सामान्यतः मॉनसून एक जून तक केरल और 11 जून तक मुंबई तथा 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाता है। मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के 15 मई को 31 मई तक पहुंचने की संभावना जताई थी।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से मई के अंत में गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया जिसके परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर में मॉनसून का आगमन समय से पहले हो गया है। केरल में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि एक जून तथा अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में पांच जून है। पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम, उत्तर-पश्चिम में सामान्य और देश के मध्य और दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
