लोकसभा चुनाव में मिला जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ है: पायलट
अजमेर, शुक्रवार, 07 जून 2024। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणामों का सही दिशा में आंकलन करें तो वोट मोदी सरकार के खिलाफ डला है। 400 का दावा करने वाले 200 के आसपास आकर सिमट गये। पायलट आज जयपुर से जालोर जाते समय अजमेर हाईवे स्थित अशोक उद्यान पर रूके जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कड़ी महनत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का मजबूत नेतृत्व मिला। कांग्रेस ने देश में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका चुनावों में फायदा मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 11 सीटें छीनकर लाना मेहनत का ही परिणाम है जहां रह गये, वहां और मेहनत करेंगे। पायलट ने देश में अप्रत्यक्ष बेरोजगारी, महंगाई को आम जनता का मुद्दा बताया जिससे सभी लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी-गरीबी की नीति का निर्माण चंद लोगों के फायदे के लिये किया गया है, लेकिन ये सब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। अजमेर में प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, महेंद्र सिंह रलावता, शहर अध्यक्ष विजय जैन सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने श्री पायलट का स्वागत किया।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
