चुनाव में हार के बाद पनीरसेल्वम ने की एकता की अपील, अन्नाद्रमुक ने खारिज की
चेन्नई, गुरुवार, 06 जून 2024। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता ओ पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक के धड़ों से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया, वहीं अन्नाद्रमुक ने उनके आह्वान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह केवल भ्रम पैदा कर रहे हैं। रामनाथपुरम से लोकसभा चुनाव में मिली हार और पूर्व मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक के राज्य की 39 सीटों में से एक भी सीट न जीत पाने के बाद पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक को वापस पाने के लिए ‘‘बलिदान करने की तैयारी’’ का आह्वान किया। पार्टी की कमान पलानीस्वामी के हाथों में आने के बाद से ही वह ऐसी अपील कर रहे हैं।
हालांकि अन्नाद्रमुक नेता और राज्य के पूर्व मंत्री के पी मुनुसामी ने इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि यह भ्रम पैदा करने का प्रयास मात्र है। मुनुसामी ने पनीरसेल्वम की अपील पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पनीरसेल्वम को पार्टी की एकता के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अन्नाद्रमुक के दो पत्ती वाले चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया है।’’
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
