दिल्ली को पानी देने के लिए हिमाचल को दिए न्यायालय के आदेश का आतिशी ने किया स्वागत
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 जून 2024। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी के लिए अधिक पानी छोड़ने का निर्देश देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि उसके पास उपलब्ध 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए छोड़ा जाए। न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को कोई आपत्ति नहीं है और वह अतिरिक्त पानी छोड़ने को तैयार है। आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं इस अभूतपूर्व जल संकट के दौरान दिल्ली की जनता के साथ खड़ा होने के लिए उच्चतम न्यायालय को सलाम करती हूं। ऐसे समय में सभी चीजों से ऊपर समन्वित प्रयासों की जरूरत है और उच्चतम न्यायालय का आदेश दिल्ली की जनता और पानी के उनके अधिकार की जीत है।’’
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
