पुरी में पटाखा विस्फोट: मरने वालों की संख्या 15 हुई
भुवनेश्वर, बुधवार, 05 जून 2024। ओडिशा के पुरी में हुई पटाखा विस्फोट की घटना में दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि घटना में झुलसे दो और लोगों की मौत हो गई है। इसमें कहा गया कि विस्फोट में घायल हुए 12 लोगों का पुरी, भुवनेश्वर और कटक के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है और नौ लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। पुरी में 29 मई की रात भगवान जगन्नाथ की ‘चंदन यात्रा’ के दौरान हुए पटाखों के भंडार में विस्फोट होने से 36 लोग घायल हो गए थे। हादसे की प्रशासनिक स्तर पर विशेष राहत आयुक्त द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पुरी के जिलाधिकारी ने मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए कदम उठाए हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
