पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया हिरासत में
जम्मू, बुधवार, 05 जून 2024। सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक घुसपैठिये को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सेना की एक गश्ती टीम ने बुधवार तड़के एक व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती पूछताछ से ऐसा लगता है कि यह व्यक्ति अनजाने में भारतीय सीमा में आ गया। घुसपैठिए की पहचान पीओके के बट्टल गांव निवासी 72 वर्षीय मुनीर हुसैन के रूप में हुई। वह निहत्था था और उनके पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। घटना की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
