मालदीव के निर्णय के बाद इजराइली दूतावास ने अपने नागरिकों को भारत के तटों की यात्रा करने की सलाह दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 जून 2024। गाजा में जारी युद्ध के बीच मालदीव सरकार द्वारा इजराइली पासपोर्ट धारकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के एक दिन बाद यहां इजराइली दूतावास ने सोमवार को अपने नागरिकों को भारत के कुछ सबसे सुंदर समुद्र तटों की यात्रा करने की सलाह दी। दूतावास ने सोशल मीडिय मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जैसे कि मालदीव ने अब इजराइलियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, नीचे बताए गए ये कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजराइली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और बेहद आदर सत्कार दिया जाता है। हमारे राजनयिकों द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर इजराइली दूतावास के ये कुछ सुझाव हैं।’ मालदीव में हर साल दस लाख से ज़्यादा पर्यटक जाते हैं। 2023 में लगभग 10,966 इजराइली पर्यटक मालदीव पहुंचे, जबकि 2023 में 15,748 इजराइली पर्यटक मालदीव गए थे। इज़राइल ने दिसंबर में एक यात्रा चेतावनी जारी की थी जिसमें अपने नागरिकों से मालदीव न जाने का आग्रह किया गया था, जिसमें हमास के साथ युद्ध के दौरान इजराइल विरोधी भावना बढ़ने का हवाला दिया गया था। वर्ष 1974 में निलंबित किए जाने के बाद से इजराइल के मुस्लिम बहुल राष्ट्र के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
