हिमाचल प्रदेश में उप्र की दो पर्यटक ब्यास नदी में डूबीं

img

मनाली (हिमाचल प्रदेश), मंगलवार, 04 जून 2024। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के निकट ब्यास नदी में सोमवार को उत्तर प्रदेश की दो पर्यटक डूब गईं। पर्यटक तस्वीरें लेते समय नदी में फिसली । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंचल (17) और मीनू (24) अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाली घूमने आई थीं और मनाली से करीब दो किलोमीटर दूर वशिष्ठ मोड़ में एक चट्टान पर फोटो खींचते समय वे दुर्घटनावश नदी में गिर गईं। 

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी आंचल का शव दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) मनाली के डी शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मनाली से एक पुलिस दल घटनास्थल पर है और दूसरी युवती का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। इसी तरह की एक घटना में मनाली से करीब 4 किलोमीटर दूर नेहरू कुंड के पास 26 मई को मध्य प्रदेश और तेलंगाना के दो पर्यटक डूब गए थे, क्योंकि सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसल गया था जबकि उसे बचाने के दौरान लड़का भी गिर गया था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement