दूध के दाम बढ़ने पर माकपा ने कहा: जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है
नई दिल्ली, सोमवार, 03 जून 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को दूध के दाम में वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही थी ताकि जनता पर ‘अतिरिक्त बोझ’ डाला जा सके। माकपा के पोलित ब्यूरो ने एक बयान में यह भी कहा कि राजमार्ग टोल में बढ़ोतरी के कारण सभी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है। बयान में कहा गया है, ‘‘माकपा का पोलित ब्यूरो मदर डेयरी और अमूल द्वारा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की निंदा करता है। यह स्पष्ट है कि सरकार चुनाव खत्म होने तक इंतजार कर रही थी ताकि लोगों पर और बोझ डाल सके।’’
माकपा ने कहा, ‘‘मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद पूरे बोर्ड में सड़क टोल टैक्स में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की गई थी। इससे सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएंगी।’’ माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘लोगों को लूटने’’ के लिए वापस आ गई है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की। इसका कारण पिछले 15 महीनों में लागत में वृद्धि बताया गया है। दुग्ध उद्योग से जुड़े ब्रांड अमूल ने रविवार को कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
