हरियाणा: सोनीपत की एक फैक्ट्री में लगी आग
चंडीगढ़, शुक्रवार, 31 मई 2024। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में शुक्रवार को एक थिनर फैक्ट्री में आग लग गई जो आसपास की दो इकाइयों में फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। खरखौदा के प्रभारी निरक्षक (एसएचओ) अंकित कुमार ने बताया, ‘आग थिनर फैक्ट्री में लगी और नेल पॉलिश बनाने वाली फैक्ट्री समेत दो अन्य इकाइयों में फैल गई। थिनर और पेंट सामग्री रखने वाले कुछ ड्रम भी आग की चपेट में आ गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’ उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
