पंजाब में नकदी, मादक पदार्थ और शराब जब्त: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 31 मई 2024। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने शुक्रवार को बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अब तक 801.47 करोड़ रुपये मूल्य की बेहिसाब नकदी, शराब और कीमती सामान जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गये सामान में 716.78 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, 26.89 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 26.75 करोड़ रुपये मूल्य की शराब, 23.86 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातुएं और 7.17 करोड़ रुपये मूल्य के मुफ्त उपहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 284 करोड़ रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया था। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
