अल्मोड़ा में कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा, मंगलवार, 28 मई 2024। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मंगलवार को कार के खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गया और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रूड़की के सिविल लाइन निवासी मुनेन्द्र सिंह सुबह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अल्मोड़ा के देघाट जा रहे थे। इसी दौरान चचरोटी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी । घटना में मुनेंद्र , शशि और अदिति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अर्णव घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची तथा बचावकार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि घायल अर्णव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में लगी है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
