राजस्थान में विषाक्त भोजन से तीन लोगों की मौत, 35 से अधिक बीमार
उदयपुर, मंगलवार, 28 मई 2024। राजस्थान में उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के सावन क्यारा गांव में विषाक्त भोजन खाने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 35 से अधिक बीमार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को गांव में चतरू की शादी समारोह में भोज आयोजित किया गया। मध्य रात्रि के बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई, लेकिन सुबह लगभग पांच बजे से की लोगों की तबीयत बिगड़ी और एक.एक कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मसरू और बाबू तथा महिला अमिया की मौत हो गयी। करीब तीन दर्जन लोगों को का उपचार चल रहा है। राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराडी ने भी अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों की जानकारी ली। श्री खराडी ने बीमार लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
