बनाएं ''मठरी''

img

सामग्री-

  • मैदा: 200 ग्राम
  • नमक: 1/4 चम्मच
  • बटर/ तेल: 50 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर: 1/2 चम्मच
  • अजवाइन: 1/2 चम्मच
  • तेल: तलने के लिए

मठरी बनाने की विधि- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा को ले ले और उसमे 100 ग्राम बटर/तेल डाल दे और उसे मिला दे। उसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे सान ले और उसका लोई तैयार कर ले। अब आप इसकी लोई बना ले। इसके बाद एक लोई को ले और उसमे थोड़ा सा सूखा मैदा लगा कर उसे पूरी के जैसा बेल ले। अब उसके ऊपर तेल/घी लगा दे और फिर उसके ऊपर थोड़ा मैदा छिड़क दे। इसके बाद उसे दोनों तरफ से मोड़ दें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा कर मैदा लगा दे और फिर उसे मोड़ दे और उसे बेल ले। अब लोई लम्बी और पतली हो जाएगी, फिर उसे थोड़ा सा बेल ले। उसके बाद उसे पतला पतला काट ले। अब गैस पे ताल गरम कर ले और मध्यम आंच पे उसे पकाये। इसके बाद जब वो गोल्डन कलर (सुनहरा रंग) हो जाए तो उसे किसी तिसु पेपर पे निकाल ले। लीजिये हमारी मठरी बनकर तैयार हो गयी। अब आप इसको कंटेनर में रखकर 2 हप्तो तक खा सकते है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement