हनीमून को बनाना है सबसे रोमांटिक तो जाएं लक्षद्वीप के इन बेस्ट द्वीप पर

img

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाकर आप आनंद ले सकते हैं और रोमांस कर सकते हैं।

लक्षद्वीप- अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे है तो भारत में कई ऐसी जगह है जहां आप अपने हनीमून को एन्जॉय कर सकते है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठाना चाहते है या फिर आप भीड़-भाड़ भरी लाइफ से दूर जाना चाहते है तो लक्षद्वीप आपके लिए बेस्ट जगह है। जी दरअसल लक्षद्वीप घूमने के लिए बहुत ही सुन्दर जगह है साथ ही आपकी जेब के लिए भी किफायती है। इसी के साथ लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है और अपनी सुंदरता और प्राकृतिक दृश्यों के कारण लक्षद्वीप भारत की बहुत ही शांत जगह है। इसके अलावा यहां पर शांत समुन्द्र तट होने के कारण यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। अब हम आपको बताते हैं लक्षद्वीप के बेस्ट द्वीप के बारें में।

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप- आप लक्षद्वीप जाने के लिए हवाई या समुद्री मार्ग अपना सकते है। जी हाँ और अगर आप हवाई मार्ग से यात्रा करना चाहते है तो सबसे नजदीकी हवाई अड्डा अगति है, दूसरी तरफ कोच्चि से यहां के लिए सीढ़ी नियमित हवाई सेवा उपलब्ध है। आपको फ्लाइट से यहां पहुँचने में डेढ़ से दो घंटे लग सकते है। इसके अलावा शिप से यहां आने में आपको 14 से 20 घंटे का समय लग सकता है।

इन महीनों में बनाए घूमने का प्लान- लक्षद्वीप का मौसम ज्यादातर सुहावना होता है। यहां पर तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड से लेकर 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है। वहीं लक्षद्वीप में अप्रैल और मई के महीने सबसे गर्म रहते है और अगर आप यहां पर घूमने का प्लान बना रहे है तो अक्टूबर से लेकर मार्च का महीना आपके लिए बेस्ट रहेगा। क्योंकि यहाँ मई से लेकर सितम्बर तक बारिश होती है जिसके कारण यहां बीच पर बोट की सुविधा बाधित हो जाती है। जी दरअसल यह लक्षद्वीप का एक मात्र द्वीप है जहां पर एयरपोर्ट की सुविधा है। इसके अलावा यह जगह अपने वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए भी फेमस है और अगत्ती द्वीप अपने समुद्र तट की खूबसूरती और जलीय जीवों के लिए भी जाना जाता है।

मिनिकॉय द्वीप- मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का सबसे बड़ा और प्रमुख द्वीप है। आपको बता दें कि मिनिकॉय में एक बहुत बड़ा लाइटहाउस है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुँचते है। जी हाँ और इस लाइटहाउस का निर्माण 1885 में कराया गया था। इसी के साथ पुराना लाइट हाउस होने के कारण यह स्थान काफी प्रसिद्ध है और आप यहां पर 300 फ़ीट ऊँचे लाइटहाउस से प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन कर सकते है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा आपको मिनिकॉय में आपको सुन्दर और मनभावक समुंद्रतट और सफ़ेद रेत और आकर्षक चट्टाने देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ आकर शांत समुद्र और घने नारियल पेड़ों के नीचे बैठकर देखने का आनंद उठा सकते है।

बंगारम द्वीप-  बंगारम द्वीप अपने नीले साफ़ पानी के समुंद्रतट और खूबसूरत मूंगे की चट्टानों के लिए जाने जाते है। ऐसे में अगर आप वाटर स्पोर्ट्स के दीवाने है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहाँ ग्लास बोट की सवारी के साथ-साथ आप यहां स्कूबा डाइविंग, कायाकिंग और विंडसर्फिंग का मजा उठा सकते है। इसके अलावा आप यहां अपने पार्टनर के साथ साफ़ पानी में मछलियों को तैरते हुए देख सकते है और साथ ही अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डाले यहां के सनराइज और सनसेट को निहार सकते है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement