दिल्ली: दिन में लू चलने की संभावना, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
नई दिल्ली, सोमवार, 20 मई 2024। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी और दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने, लू चलने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
मद्रास उच्च न्यायालय में 15 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
चेन्नई, रविवार, 09 अगस्त 2026। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधी ...
-
केरल: कुख्यात अपराधी की तलाश में पार्टी समर्थकों के घरों पर छापेमारी को लेकर माकपा शिकायत करेगी
पतनमथिट्टा, रविवार, 09 अगस्त 2026। केरल के मल्लप्पल्ली में कुख् ...
-
बिहार के मुंगेर में जब्त ट्रक थाने से गायब, जांच के आदेश
मुंगेर, रविवार, 09 अगस्त 2026। बिहार के मुंगेर जिले में जब्त किय ...
