जम्मू कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके
जम्मू, शनिवार, 18 मई 2024। जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में स्थानीय समयानुसार 08:35 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 33.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश, 76.65 पूर्व देशांतर तथा पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
