बनाएं ''गाजर का हलवा''

सामग्री:-
- 1 किलो गाजर
- 1 1/2 लीटर दूध फुल क्रीम
- 200 ग्राम चीनी
- 8-10 काजू कटे हुए
- 8-10 बादाम कटे हुए
- 4-6 अखरोट कटे हुए
- 9-10 किशमिश
- ½ टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 टेबलस्पून घी
विधि :-
- सबसे पहले गाजर को अच्छे से कीस लें।
- अब प्रेशर कुकर में गाजर और एक गिलास पानी डालकर एक सीटी आने तक पका लें।
- सीटी आने के बाद गाजर को ठंडा करके इसका पूरा पानी निकाल दें।
- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें।
- गर्म घी में गाजर डालकर उसे अच्छे से भूनें।
- इसके बाद दूध डालें और चलाते हुए दूध के सूखने तक पकाएं।
- जब गाजर पूरा दूध सोख ले। तब चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इलायची पाउडर और थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर लें।
- तैयार स्वादिष्ट हलवे पर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

