इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है अक्षय तृतीया
इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई, शुक्रवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. अक्षय तृतीया के दिन विशेष वस्तुओं की खरीदारी तथा दान-धर्म का कार्य करना बेहद ही शुभ माना जाता है. किन्तु, इस दिन सोना खरीदना भी बेहद शुभ बताया गया है. इस बार अक्षय तृतीया बहुत ही विशेष मानी जा रही है क्योंकि इस बार अक्षय तृतीया पर धन योग, गजकेसरी योग, शुक्रादित्य योग, रवि योग एवं सुकर्मा योग का निर्माण होने जा रहा है. इस शुभ संयोग के बनने से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी तथा जीवन में धन-संपदा भी आएगी. तो आइए आपको बताते हैं उन राशियों के बारे में.
वृषभ राशि:-
अक्षय तृतीया वृषभ वालों के लिए शुभ मानी जा रही है. वृषभ वालों को धन की प्राप्ति होगी. नए व्यापार का आरम्भ करेंगे जिससे बंपर लाभ होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी.
मिथुन राशि:-
अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी योग मिथुन वालों के लिए लकी है. अच्छे दिन आरम्भ हो जाएंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे.
कर्क राशि:-
अक्षय तृतीया से कर्क वालों के जीवन में खुशियां आएंगी. नौकरी में प्रमोशन होगा. विदेश जाने का संयोग बन सकता है. सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी.
तुला राशि:-
अक्षय तृतीया से तुला वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. सुख सुविधाएं मिलेगी. जीवन की सभी आर्थिक समस्याएं ख़त्म हो जाएंगी. तुला वाले इस दिन सोना जरूर खरीदें, शुभ होगा.
धनु राशि:-
अक्षय तृतीया से धनु वालों को लाभ मिलेगा. ये वक़्त निवेश के लिए भी शुभ माना जा रहा है. रुके हुए पैसे से रिटर्न अच्छा आएगा. आय में अच्छी बढ़ोतरी मिलेगी.
Similar Post
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
-
शुक्रवार व्रत से दूर होंगे दोष, जानें शुरू करने का शुभ समय
पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार को है। इस दिन सूर्य ...
