सवाई माधोपुर में सड़क हादसे में कार में सवार परिवार के छह लोगों की मौत
जयपुर, रविवार, 05 मई 2024। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनास नदी पुल के पास उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। उसने बताया कि कार में सवार लोग सवाई माधोपुर के गणेश मंदिर में पूजा करने जा रहा था।
बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा, ‘अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।’ उन्होंने बताया कि दो घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष शर्मा एवं उसकी पत्नी अनीता, कैलाश शर्मा एवं उसकी पत्नी संतोष, सतीश शर्मा एवं उसकी पत्नी पूनम के रूप में हुई। घायलों में की पहचान मनीष शर्मा के बच्चों मनन और दीपाली के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
