घूमने के लिए बेस्ट है भारत में मौजूद छोटे-छोटे मिनी आईलैंड
ज्यादातर लोगों को आईलैंड में छुट्टियां बिताना पसंद होता है. अधिकतर लोग आईलैंड में छुट्टियां बिताने के लिए दूसरे देशों में जाना पसंद करते हैं. भारत में भी ऐसे कई आईलैंड मौजूद हैं जो विदेशों से भी ज्यादा खूबसूरत है. इन आईलैंड पर आप पहाड़, पानी और खूबसूरत नजारे देख सकते हैं.
- अंडमान आईलैंड चारों तरफ से खूबसूरत नज़ारों से घिरा हुआ है. यहां पर चारों तरफ फैली शांति और खूबसूरती आप को जन्नत का एहसास आएगी. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर अपनी छुट्टियों को एंजॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए यह परफेक्ट जगह है.
- अरब सागर में बसा लक्ष्य दीप आईलैंड भी बहुत ही खूबसूरत जगह है. आप यहां पर खूबसूरत जंगल पहाड़ और नारियल के पेड़ देख सकते हैं. अक्टूबर से लेकर मई तक यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत रहता है.
- दीव आईलैंड में आप समुद्र के खूबसूरत नजारों के साथ साथ खूबसूरत मंदिर चर्च और म्यूजियम भी देख सकते हैं. यहां पर आपको पुर्तगाली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.
- कर्नाटक में मौजूद सेंट मैरी आईलैंड छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है. मेपल से नाव लेकर आप यहां पर 15 मिनट में पहुंच सकते हैं. यहां पर मौजूद कोकोनट गार्डन बहुत ही खूबसूरत है. इसे देखने के लिए विदेशों से टूरिस्ट आते हैं.
Similar Post
-
जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, बड़ी संख्या में लोग उमड़े
जम्मू, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। दक्षिण कश्मीर हिमालय में होने वा ...
-
सिर्फ 10 हजार के अंदर हो जाएगी इन 5 जगहों की ट्रिप
अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए लोग अक्सर कहीं घूमने ज ...
-
रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र का संगमेश्वर
महाराष्ट्र हमारे देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र ...
