पुंछ में सरकारी शिक्षक हैंड ग्रेनेड, पाक निर्मित पिस्तौल साथ गिरफ्तार
जम्मू, रविवार, 21 अप्रैल 2024। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आगामी चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक को ग्रेनेड और एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यहां कहा कि विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेना, पुलिस और पुंछ के विशेष ऑपरेशन समूह की टीम ने हरि बुद्ध इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ''कमरउद्दीन नामक एक पंजीकृत ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू), जो सरकारी स्कूल में हेडमास्टर है, जिसे उसके घर से पाक निर्मित पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि जब्त हथियारों का उपयोग पुंछ में होने वाले आगामी चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए किए जाने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि ''अभी तलाशी चल रही है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से दो चीनी ग्रेनेड और एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल बरामद की गई।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
