भाजपा ने बंगाल में रामनवमी पर हिंसा भड़कायी : ममता बनर्जी
रायगंज (प.बंगाल), गुरुवार, 18 अप्रैल 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान हिंसा भड़कायी। उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा ‘‘पूर्व नियोजित’’ थी और उन्होंने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई।
ममता ने रायगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘सब कुछ पूर्व नियोजित था। रामनवमी से एक दिन पहले मुर्शिदाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) को हटा दिया गया ताकि आप (भाजपा) हिंसा कर सकें।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा से जुड़े गुंडों ने जिले में पुलिस कर्मियों से मारपीट की। इस बीच, भाजपा ने आरोप लगाया कि जिले के रेजीनगर इलाके में रामनवमी के मौके पर निकाली शोभायात्रा में पथराव किया गया था।
Similar Post
-
नामांकन दाखिल करते समय सावधान रहें तृणमूल उम्मीदवार, अधिकारी उन्हें खारिज कर सकते हैं: ममता
कोलकाता, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बन ...
-
अदालत ने समन से जुड़े मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
अमरावती को आंध्र की स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाला विधेयक लोकसभा में पारित
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। लोकसभा ने अमरावती को आंध्र प् ...
