एक्ट्रेस कुशा कपिला ने खरीदी नई लग्जरी Mercedes-Benz
भारतीय सिनेमा की एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला इन दिनों चर्चा में है। दरअसल कुशा ने हाल ही में नई Mercedes-Benz E Class लग्जरी कार खरीदी है। बता दें कि Kusha Kapila सोशल मीडिया साइट्स पर काफी लोकप्रिय सेलिब्रिटी हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर उन्हें 35 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, इसके अलावा वह सिनेमा कऔर स्टैंड अप कॉमेडी के लिए जानी जाती है।
कुशा कपिला ने हाल ही में ब्लैक कलर की नई Mercedes-Benz E Class की डिलीवरी ली है।, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि ई-क्लास भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली मर्सिडीज-बेंज कारों में से एक है।भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास की शुरुआती कीमत 72.80 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 84.90 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। यह लग्जरी कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास के फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा पार्किंग असिस्ट, 7 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल रियर टचस्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो नई मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास में कुल 3 इंजन विकल्पों मिलते हैं। जिनमें 2.0-लीटर पेट्रोल (196bhp), 2.0-लीटर डीजल (192bhp) और 3.0-लीटर डीजल (285bhp) इंजन शामिल हैं।
इन 3 इंजन विकल्पों के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-बेंज जल्द ही ई-क्लास कार का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च करेगी। संभवतः इस नए मॉडल को चालू वर्ष 2024 के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई पीढ़ी के मॉडल के लॉन्च के बाद, कई और मशहूर हस्तियों द्वारा मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास खरीदने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल में मौजूदा मॉडल से ज्यादा फीचर्स होंगे।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
