श्रीलंका नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
रामेश्वरम (तमिलनाडु), रविवार, 17 मार्च 2024। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को द्वीप राष्ट्र के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में कथित तौर पर गैरकानूनी मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नावों को जब्त कर लिया। तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने यहां कहा कि गिरफ्तार मछुआरे रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 2,000 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम मछली पकड़ने वाले घाट से समुद्र में उतरे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से 21 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब मछली पकड़ रहे थे।
इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दावा किया कि उसने श्रीलंका के जलक्षेत्र से अवैध शिकार करने वाले भारतीय नावों को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था, जिसके कारण डेल्फ़्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 21 भारतीय मछुआरों को अवैध शिकार करते हुए पकड़ा गया और उनकी दो नावों को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए मछुआरों को उनकी नावों के साथ कांकेसंथुराई हार्बर ले जाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी में मत्स्य पालन अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
श्रीलंकाई नौसेना ने गत शुक्रवार को इसी तरह के आरोप में तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के रहने वाले 15 मछुआरों को पकड़ लिया और उनके मछली पकड़ने वाले मशीनी नावों को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक 146 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और कुल 18 नावें जब्त की हैं।
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
