रमजान का पहला रोजा आज
चांद दिखने के साथ इबादत के माह की शुरुआत हो गयी है। रमजान का चांद निकलते ही इबादत का महीना आरम्भ हो गया है। सोमवार को सभी मस्जिदों में तरावीह की खास नमाज अदा की गयी। मंगलवार से रमजान का पहला रोजा आरम्भ हो गया है। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। वही यदि रोजेदार इन चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं तो रोजा टूट सकता है तथा साथ ही गुनाह भी मिल सकता है। हालांकि, झूठ बोलना कभी भी ठीक नहीं है मगर विशेष रूप से रोजे के चलते इससे बचाव अवश्य करें। यदि आपने रोजा रखा है तो छोटा या बड़ा किसी भी प्रकार के झूठ से बचाव करना ही बेहतर है। वही आप रोजेदार हैं तो किसी से मजाक में भी मारपीट करना गलत है।
वहीं गुस्से में तो भूलकर ऐसी गलती न करें। रोजा रखने वाले लोग गुस्से में यदि मारपीट करते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। इस्लाम में ऐसा करना गलत बोला गया है। वहीं जो लोग महिलाओं को गलत नजरों से देखते हैं उनका रोजा तो कभी मान्य नहीं हो सकता है। वहीं रोजों के चलते शराब एवं सिगरेट से भी बचाव करना चाहिए। यह इस्लाम में ठीक नहीं माना गया है।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
