कर्नाटक ने पिछले तीन-चार दशक में इतना भीषण सूखा नहीं देखा: शिवकुमार
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मार्च 2024। बेंगलुरु में पानी की भारी कमी के बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछले तीन-चार दशक में इतना भीषण सूखा नहीं पड़ा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पिछले 30-40 साल में ऐसा सूखा नहीं देखा। सूखा पहले भी पड़ा था लेकिन हमने कभी इतनी बड़ी संख्या में तालुकाओं को सूखा-प्रभावित घोषित नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी कावेरी नदी के पानी की आपूर्ति की जानी है, वहां की जा रही है, लेकिन बेंगलुरु में करीब 13,900 बोरवेल में से लगभग 6,900 बोरवेल काम नहीं कर रहे।’’ शिवकुमार ने कहा कि सरकार ने ‘‘चीजों को अपने नियंत्रण में ले लिया है’’ और पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
