नीलगिरि की सुंदर नीली पहाड़ियों के बीच बसा हुआ ऊटी शहर
कंही आपको भी तो प्राकृति से शराबौर हरियाली पसन्द तो नहीं है। कंही आपका भी तो ऐसी जगह जाने का मन तो नहीं कर रहा है। अगर हां तो हम आपको कुछ ऐसे ही हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है। नीलगिरि की सुंदर नीली पहाड़ियों के बीच बसा हुआ ऊंटी शहर प्राकृति से घिरा हुआ है।
तमिलनाडु में स्थित खूबसूरत वादियों का यह शहर उदगमंदलम, उदगई, ऊटाकमुंड नामों से मशहूर है। ऊटी शहर दक्षिण भारत के बेहद खूबसूरत शहरों की सूची में शुमार हैए यह शहर चाय के बागानों व वस्त्र उघोग के लिए प्रसिद्ध है। यहां ऊँचें पहाड़, घने जंगल, विशाल घास के मैदान और मीलों तक फैले हुए चाय के बागान, ऊटी आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते प्रतीत होते हैं।
खुबसूरत वादियों के साथ दक्षिण भारत के गर्म और नम तापमान में हल्की धुंध से ढका यह शहर किसी छुपे हुए खज़ाने से कम नहीं है। आपको बता दें कि तमिलनाडू राज्य के इस स्वर्ग को मद्रास प्रेसीडेंसी द्वारा अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था। अगर आप भी किसी ऐसी ही जगह घूमने का मन बना रहे है। तो ऊंटी आपके सपनों को साकार कर देगा।
Similar Post
-
रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र का संगमेश्वर
महाराष्ट्र हमारे देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र ...
-
मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग
भारत में मानसून वैसे तो जून महीने में शुरू होता है, लेकिन इस साल मई क ...
-
जन्नत से कम नहीं है भारत का यह गांव
क्या आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह जाना चा ...
