शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री नेहा लक्ष्मी अय्यर
इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख दिया है। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी रुद्रयश जोशी के साथ साउथ रीति-रिवाज से हुई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के वीडियो शेयर किए हैं। एक्ट्रेस शादी के जोड़े में बेहद सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने स्काई ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने लाल चूड़ा पहना। अपने लुक उन्होंने हैवी माथा-पट्टी और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने गजरे के साथ स्लीक हेयर बन बनाया। उनका ये साउथ इंडियन ब्राइडल लुक चर्चा में बना है। इसके अलावा फेरे के वक्त एक्ट्रेस ने रेड और गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की। दोनों ही साड़ियों में एक्ट्रेस का लुक कमाल था।
वहीं दूल्हे राजा की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का कुर्ता और व्हाइट धोती पहनी थी। दोनों ही साथ में बेहद अच्छे लग रहे थे। नेहा लक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर वरमाला का वीडियो शेयर किया है। नेहा लक्ष्मी के प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के वीडियोज और फोटोज भी वायरल हैं। एक्ट्रेस ने सभी फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल अटायर कैरी किए। हल्दी फंक्शन के लिए उन्होंने फ्लॉवर प्रिंट का लहंगा पहना। इस लहंगे के साथ उन्होंने कौड़ी से बनी जूलरी पहनी थी। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में सिंगर अकासा सिंह, एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, श्रेनु पारेख और मानसी भी पहुंची। सभी ने मिलकर खूब एंजॉय किया।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
