फिल्म ‘देवरा’ के लिए तेलुगु सीख रही हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। जान्हवी कपूर एनटीआर जूनियर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ के जरिए दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म कोराताला शिव द्वारा निर्देशित और युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत की गई है। जान्हवी कपूर फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ के जरिए दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। जान्हवी कपूर ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह केवल अपनी जड़ों के करीब आ रही हैं और तेलुगु सीख रही हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
