न्यायमूर्ति निलय विपिनचंद्र अंजारिया ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
बेंगलुरु, रविवार, 25 फ़रवरी 2024। न्यायमूर्ति निलय विपिनचंद्र अंजारिया ने रविवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन के ‘ग्लास हाउस’ में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति अंजारिया पहले गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे और इस महीने की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी।
न्यायमूर्ति पी.एस. दिनेश कुमार 62 वर्ष की आयु हो जाने के कारण 24 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे जिसके बाद न्यायमूर्ति अंजारिया ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। न्यायमूर्ति अंजारिया को नवंबर 2011 में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और तब से वह वहीं कार्यरत थे। कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए अपनी टिप्पणी में कहा था कि न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले न्यायमूर्ति अंजारिया ने दीवानी, संवैधानिक, कंपनी कानून, श्रम और सेवा संबंधी मामलों में गुजरात उच्च न्यायालय में वकालत की थी।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
