शाहरुख ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज
बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख का जलवा आज भी बरकरार है। 'जवान' स्टार ने हाल ही में बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया, जहां उन्हें महिला खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। मेगास्टार ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग के साथ अपना आइकॉनिक पोज दिया। इसका एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक डायलॉग लिखा, 'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।''
मेग एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय महिला टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। वह सात बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों की सदस्य रही हैं, जिसमें दो महिला क्रिकेट विश्व कप और पांच आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20 खिताब शामिल हैं। उनके नाम महिला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है। वह ट्वेंटी-20 में दो हजार रन बनाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई हैं। वह शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और कई बार उनका आइकॉनिक पोज दे चुकी हैं। महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे उद्घाटन मैच के साथ होगी।
Similar Post
-
‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मिथिला पालकर
‘भूत बंगला’ 2026 की उन फिल्मों में से है जिसका दर्शकों को सबसे ज्य ...
-
जैकी श्रॉफ ने अमीन सयानी को किया याद, बोले-आप हमेशा दिल में रहेंगे
मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे फिल्म ...
-
रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का टीजऱ
फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजऱ रिलीज हो गया है। टॉ ...
