एक दूसरे के हुए रकुल व जैकी भगनानी

img

रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी बुधवार (21 फरवरी) को विधि-विधान के साथ हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए। उन्होंने गोवा में शादी कर ली। कपल ने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सबसे पहले उन्होंने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। फिर सिंधी रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंध गए। रकुल सिख परिवार से आती हैं, जबकि जैकी का ताल्लुक सिंधी परिवार से है।

इसी कारण उन्होंने दोनों धर्मों का पालन करते हुए शादी की। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक-दूसरे को टैग करके शादी की फोटो शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “मेरा अभी और हमेशा के लिए, 21-02-2024” शादी में रकुल ने पीच कलर का लहंगा पहना। यह लंहगा थ्रेड और पर्ल के ऑर्टवर्क से डिजाइन हुआ है। साथ ही दुल्हन ने पोल्की और पर्ल वाला नेकपीस और इसी डिजाइन की इयरिंग्स और मांग टीका पहना। डैवी मेकअप, विंग्ड आईज और न्यूड लिपस्टिक रकुल की सुंदरता बढ़ा रहे थे।

जैकी ने क्रीम शेरवानी और मैचिंग दोशाला की ड्रेस पहनी। शादी के बाद कपल ने पैपराजी से कई फोटो क्लिक करवाई। रकुल ने अपनी डायमंड की वैडिंग रिंग फ्लॉन्ट की। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर रकुल के लहंगे की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि शाम की शादी के लिए एक्ट्रेस ने एक कॉन्टेम्परेरी लेकिन वाइब्रेंट परसोना को इमैजिन किया। मंगलवार की शाम रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की हल्दी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें जैकी के पिता वाशु भगनानी को येलो आउटफिट में देखा गया था। बताया गया था कि कपल का संगीत बॉलीवुड थीम वाला होगा। संगीत में तो कपल ने परिवार और दोस्तों के साथ फुल ऑन मस्ती की थी। शादी की तस्वीरों को देख कपल के फैंस भी बेहद खुश हैं। सेलेब्स और फैंस से रकुल और जैकी को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

फैंस और सेलिब्रिटी रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सबसे खूबसूरत दिन। सोनल चौहान ने लिखा, “आप दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई।” सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “आप लोगों को बधाई। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, अजय देवगन और मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा, “कपल को शादी मुबारक।”

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा ने लिखा, “शादी के बंधन में बधने के लिए आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।” कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, मौनी रॉय, वाणी कपूर, स्मृति खन्ना, काजल अग्रवाल, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, रितेश देशमुख, सामंथा रुथ प्रभु, दीया मिर्जा, विजय वर्मा, शहनाज गिल, मृणाल ठाकुर और अथिया शेट्टी जैसे सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

वरुण धवन, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना अपनी-अपनी पत्नी संग शादी में पहुंचे। इन तीनों कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी है। आदित्य रॉय कपूर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे संग शादी में नजर आए। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शादी में जमकर डांस किया। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का रिश्ता सालों पहले शुरू हुआ था( बताया जाता है कि एक वक्त पर दोनों पड़ोसी हुआ करते थे लेकिन तब उनके रास्ते नहीं मिले। बाद में जब दोनों को प्यार हुआ तो कुछ वक्त उन्होंने इसे दुनिया की नजरों से दूर रखा। 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था। इसके बाद उन्हें छुट्टियों, इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा जाने लगा। अब ये जोड़ी हमेशा के लिए एक हो गई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement