वेनेजुएला में खदान ढहने से 15 लोगों की मौत
कराकस, गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024। वेनेजुएला के दक्षिणपूर्वी बोलिवर राज्य के अंगोस्टुरा शहर के ला परागुआ में एक खदान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार रात को दी। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद फंसे खनिकों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव दल को इलाके में तैनात किया जा रहा है। मादुरो ने राज्य टेलीविजन पर कहा, हमने बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो के साथ मिलकर सभी नागरिक सुरक्षा टीमों को तुरंत भेज दिया है और हम खोज एवं बचाव को मजबूत करेंगे। मादुरो ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्रिलिंग के कारण खदान ढहा है और 30 मीटर की गहराई तक ढह गया।
Similar Post
-
फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। 2026 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस् ...
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
