सलमान खान ने जारी किया ऑपरेशन वेलेंटाइन का ट्रेलर
बीते दो वर्षों में हिन्दी भाषी सिनेमाई दर्शकों को दक्षिण भारत में बनी फिल्मों ने बहुत प्रभावित किया है। बड़े सितारों को लेकर तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम भाषा में बनाई जाने वाली फिल्मों को जब हिन्दी में प्रदर्शित किया गया तो उन फिल्मों को यहाँ पर जबरदस्त सफलता हाथ लगी। इसके बाद दक्षिण भारत के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को हिन्दी में प्रदर्शित करने का सिलसिला शुरू कर दिया। जनवरी 12 को प्रदर्शित हुई निर्देशिक प्रशांत वर्मा की हनु मैन की सफलता ने इसे क्रम को और बढ़ावा दिया है।
पिछले कुछ समय से पूरे भारत में दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वे लगातार लाइमलाइट में हैं। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। खास बात ये है कि ये साउथ इंडियन लेंग्वेज के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाती हैं। अब जल्द ही मशहूर एक्टर वरुण तेज की फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का जादू चलने वाला है। वरुण इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म 1 मार्च को तेलुगु और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। इस बीच मंगलवार (20 फरवरी) को सलमान खान ने इसका का हिंदी और साउथ इंडियन स्टार राम चरण ने तेलुगु ट्रेलर जारी कर दिया, जो 2 मिनट 42 सैकंड का है। सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर नया पोस्टर और ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “जो होगा देखा जाएगा। इस शानदार ट्रेलर को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।
वरुण तेज और 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” बता दें कि फिल्म की कहानी एक्शन और रोमांस से भरपूर है। इसके निर्देशन की कमान शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा ने संभाली है, जबकि संदीप मुड्डा फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में वरुण और मानुषी एक वायु सेना पायलट और एक रडार अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन हवाई रोमांच का वादा करती है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
